Hindi NewsBihar NewsGaya NewsRestoration of RPF Outposts Ordered Following Passenger Death on Train
बंद किए गए आरपीएफ आउट पोस्ट को बहाल करने का निर्देश

बंद किए गए आरपीएफ आउट पोस्ट को बहाल करने का निर्देश

संक्षेप:

-काष्ठा, परैया, इस्माइलपुर और जाखिम आरपीएफ आउट पोस्ट को बंद किये जाने के मामले पर

Jan 25, 2026 04:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

गया-डीडीयू रेल मंडल के गया-रफीगंज स्टेशनों के बीच बंद किए गए चार आरपीएफ आउट पोस्ट को बहाल करने का निर्देश दिया गया है। दो दिन पहले ही रफीगंज इंस्पेक्टर के निर्देश पर काष्ठा, परैया, इस्माइलपुर और जाखिम में वर्षों से संचालित आरपीएफ का आउट पोस्ट को फिलहाल बंद कर दिया गया। आउट पोस्ट में कैम्पिंग ड्यूटी पर तैनात सभी जवानों को रफीगंज आरपीएफ पोस्ट वापस बुला लिया गया। आउट पोस्ट को बंद किए जाने की सूचना मिलते ही पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त सह आईजी अमरेश कुमार ने नाराजगी जतायी। साथ ही आउट पोस्ट को तत्काल संचालित करने का सख्त निर्देश दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यात्रियों की सुरक्षा व सहायता, रेल संपत्ति की सुरक्षा और ट्रेनों के सही परिचालन को लेकर स्टेशनों पर आरपीएफ के जवानों को कैम्पिंग ड्यूटी के लिए आउट पोस्ट संचालित हैं। आउट पोस्ट में रफीगंज आरपीएफ पोस्ट के अधिनस्थ्य रहे आरपीएफ के जवानों को (प्रति आउटपोस्ट पर दो जवान) की 10 से 15 दिनों के लिए तैनाती की जाती है। 10 या फिर 15 दिनों में जवानों के बैच को बदल दिया जाता है। रेल सूत्रों ने बताया कि आउट पोस्ट को क्लोज किए जाने के बाद ही शनिवार की सुबह ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई और यात्री का शव डाउन लाइन पर पड़ा रहा। पोस्ट पर जवानों के नहीं रहने से समय पर शव रेल ट्रैक से नहीं हटाया गया। इस कारण करीब दो घंटे तक डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा, जबकि आउटपोस्ट पर जवान के रहने से इस तरह की घटनाएं होने पर तत्काल जवान घटनास्थल पर पहुंच जाते हैं और कानूनी प्रक्रिया जल्द पूरा कर शव को हटा लिया जाता है। इससे ट्रेनों का परिचालन ज्यादा समय तक प्रभावित नहीं होता है। शनिवार को ट्रेनों का परिचालन बाधित रहने की घटना से आरपीएफ के आईजी काफी गंभीर हो गए। साथ ही गया-रफीगंज सेक्शन के क्लोज किए गए सभी चार आउट पोस्ट को बहाल करने का सख्त निर्देश दिया। आरपीएफ के आईजी अमरेश कुमार ने बताया कि बंद किए गए सभी चारों चारों ओर पोस्ट को आउटपोस्ट को पूरी तरह से चालू कर दिया गया है। ड्यूटी के प्रति हमेशा चौकस रहने का सख्त निर्देश दिया गया है।