ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाकर्ज माफी को जीविका महिलाओं ने निकाला प्रतिरोध मार्च

कर्ज माफी को जीविका महिलाओं ने निकाला प्रतिरोध मार्च

कर्ज माफी को जीविका महिलाओं ने निकाला प्रतिरोध मार्च

कर्ज माफी को जीविका महिलाओं ने निकाला प्रतिरोध मार्च
हिन्दुस्तान टीम,गयाSun, 30 Aug 2020 10:22 PM
ऐप पर पढ़ें

कर्ज माफी को ले एपवा से जुड़ी जीविका समूह की महिलाओं ने रविवार को प्रतिरोध मार्च निकाला। सचिव शीला वर्मा के नेतृत्व में उनका मार्च प्रोजेक्ट स्कूल से चलकर पथरा मोड़ होते हुये आमस बाजार तक गई। कर्ज माफी के नारों के साथ मार्च में शामिल सैंकड़ों महिलाएं काफी जोश में थीं। इसके बाद आमस चौक पर सभा कर अपनी व्यथा व्यक्त किया। सरोज, सावित्री, मंजू, रीना, सुषमा आदि ने कहा कि लॉकडाउन में उनका जीविका चलना मुश्किल है। सारी विकास कार्यों की गतिविधियां ठप पड़ी है। ऐसे में अपनी उत्थान के लिए समूह से लिये कर्ज कैसे भरें। जबकि सरकार की ओर से दबाव बनाई जा रही है। कहा यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं कि गई तो व्यापक आंदोलन करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें