महीनों से रोड तोड़ कर छोड़ देने से लोगों को हो रही परेशानी

Feb 06, 2026 04:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

फोटो,, रोड की रैप पर। आमस, एक संवाददाता। जीटी रोड राजापुल से सुपाई गांव

महीनों से रोड तोड़ कर छोड़ देने से लोगों को हो रही परेशानी

जीटी रोड राजापुल से सुपाई गांव जाने वाली मुख्य सड़क को महीनों से तोड़कर छोड़ दिए जाने से आने-जाने में लोगों को परेशानी हो रही है। सबसे अधिक दिक्कत पैदल आने-जाने वाले स्कूली बच्चे व महिलाओं को हो रही है। यह गांव आमस की अकौना पंचायत के अधीन आता है। नासिर खान, हेसन खान, ननकी खान, किशोर मांझी, मनोज दास ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क पथ योजना अंतर्गत चयन होने के बाद शेरघाटी की पूर्व विधायक मंजू अग्रवाल ने करीब छह माह पहले बनने की नींव रखी थी, जिसके बाद नए सीरे से बनाने के नाम पर ठेकेदार द्वारा सड़क को तोड़ दिया गया।

इस कारण सड़क में नुकीले पत्थर निकल आए हैं। इस वजह इस पर चलना मुश्किल हो गया है। हर दिन ऑटो, टोटो व छोटी गाड़ियां पंक्चर हो रही हैं। इसके बस भी ठेकेदार का इस ओर ध्यान नहीं है। ग्रामीण कई बार इसकी शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन, ठेकदार द्वारा सिर्फ आजकल किया जा रहा है। जबकि इस सड़क से आमस के सु, कांधी पर, मांझी टोला, कोरमथु, श्यामनगर नीमा व गुरुआ ब्लॉक के कई गांव टोले के लोगों का आना जाना लगा रहता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।