गणतंत्र दिवस : स्टेडियम में प्रभारी मंत्री फहराएंगे तिरंगा

Jan 25, 2026 07:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

गणतंत्र दिवस : स्टेडियम में प्रभारी मंत्री फहराएंगे तिरंगा गणतंत्र दिवस : स्टेडियम में प्रभारी मंत्री फहराएंगे तिरंगा गणतंत्र दिवस : स्टेडियम में प्रभ

गणतंत्र दिवस : स्टेडियम में प्रभारी मंत्री फहराएंगे तिरंगा

गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार को जिले के सरकारी दफ्तरों, शिक्षण संस्थानों से लेकर विभिन्न संगठनों की ओर से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाएगा। गणतंत्र दिवस के पहले रविवार को झंडोत्तोलन की तैयारी चारों ओर होती रही। बाजार में तिरंगे की खरीदारी को लेकर चहल-पहल रही। जिला प्रशासन की ओर से मुख्य समारोह गांधी मैदान के हरिहर सुब्रह्मनियम स्टेडियम में होगा। यहां सुबह नौ बजे उद्योग मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल झंडोत्तोलन करेंगे। इस बार कई सरकारी विभागों की ओर से आकर्षक झांकी निकाली जाएंगी। राष्ट्रीय पर्व के मुख्य समारोह में भारी संख्या में शहरवासी शामिल होंगे।

स्थानीय गांधी मंडप में 10 बजे झंडोत्तोलन होगा। प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में 10:20 व समाहरणालय में 10:30 बजे तिरंगा फहराया जाएगा। एसएसपी कार्यालय में 10:50 व नगर निगम में 11:15 बजे तिरंगा फहरेगा। कोतवाली के पास स्थित शहीद स्मारक पर 10:35, गांधी स्मारक पर 10:40 व राजेंद्र स्मारक पर 10:45 बजे जिला प्रशासन की ओर से माल्यार्पण किया जाएगा। इसी तरह जिला पर्षद में 10:55, अनुमंडल कार्यालय में 11 बजे, पुलिस केंद्र में 11:05 बजे और संवास सदन समिति में 11:30 बजे झंडोत्तोलन होगा। रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। गांधी मैदान में मुख्य समारोह की तैयारी का अधिकारियों ने जायजा लिया। इन विभागों की ओर से निकाली जाएगी झांकी गणतंत्र दिवस पर गांधी मैदान में होने वाले मुख्य समारोह में इस बार 11 सरकारी प्रमुख विभागों की ओर से झांकी निकलेगी। जिला मॉनेटरिंग सेल, ग्रामीण विकास विभाग की ओर से दो झांकी, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग, आईसीडीएस, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, जीविका और परिवहन विभाग की ओर से आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। 80 महादलित टोले में फहराया जाएगा तिरंगा गणतंत्र दिवस पर इस बार जिले के 80 महादलित टोले में झंडोत्तोलन होगा। डीएम डॉ.शशांक शुभंकर ने बताया कि चयनित हर महादलित टोले में एक वरीय व अन्य पदाधिकारी जाएंगे। वहां समारोह में शामिल होकर गणतंत्र दिवस और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही लाभ प्राप्त करने के तरीके के बारे में लोगों को बताएंगे। झंडोत्तोलन की तैयारी पूरी कर ली गई है। खूब बिके खादी से लेकर कागज वाले झंडे गणतंत्र दिवस को लेकर खादी से लेकर कागज व अन्य कपड़ों के बने झंडे की बिक्री अच्छी रही। गया की थोक मंडी धामी टोला से लेकर फुटपाथी दुकानों पर दुकानों पर छोटे-छोटे झंडे, तिरंगा बैच, टोपी, हेयर बैंड, कंगन व पट्टा आदि की बिक्री हुई। जीबी रोड स्थित खादी भवन के प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस बार तिरंगे की बिक्री साधारण ही रही। महादलित टोले के लिए झंडे की खरीदारी नहीं हुई। सोमवार की सुबह झंडे के साथ ही जलेबी की सबसे अधिक बिक्री होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;