ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयासीयूएसबी शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले के लिए तैयार: कुलपति

सीयूएसबी शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले के लिए तैयार: कुलपति

गया शहर में बुधवार को आयोजित होने वाली शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले में भाग लेने की तैयारी दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) कर रहा है।...

सीयूएसबी शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले के लिए तैयार: कुलपति
हिन्दुस्तान टीम,गयाTue, 05 Jul 2022 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

गया शहर में बुधवार को आयोजित होने वाली शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले में भाग लेने की तैयारी दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) कर रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह विवि के प्रशासनिक भवन में विश्वविद्यालय के आयोजन समिति से भेंट कर रिले की तैयारी का जायजा लिया। पीआरओ मो. मुदस्सीर आलम ने बताया कि भारत 44वें फिडे शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी कर रहा है। भारत ही पहला देश है जहां से शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले की शुरुआत हुई है। मशाल रिले भारत की आजादी के 75 साल-आजादी का अमृत महोत्सव के उत्सव के उपलक्ष्य में पूरे भारत के कुल 75 शहरों की भ्रमण करेगी।

डीएसडब्ल्यू प्रो. पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि कुलपति के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय मशाल रिले के भव्य समारोह के लिए पूरी तरह से तैयार है। कार्यक्रम के विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ. आशीष कुमार सिंह ने कहा कि हम आयोजन में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। मशाल रिले उत्सव के लिए छात्र उत्साहित हैं और विशेष झंडे, बैनर और फ्लैश कार्ड तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के शीर्ष अधिकारी, शिक्षक, छात्र और कार्यालय कर्मचारी ओलंपियाड मशाल का स्वागत करेंगे। बैठक में कुलसचिव कर्नल राजीव कुमार सिंह, डीएसडब्लू आयोजन समिति के सदस्य डॉ. आशीष कुमार सिंह, डॉ. बुधेंद्र कुमार सिंह, डॉ. प्रज्ञा गुप्ता, डॉ. मोजम्मिल हसन, सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह एवं उपकुलसचिव प्रतीश कुमार दास उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें