वजीरगंज में महाराणा संग्राम सिंह की जयंती मनी
बभंडिह गांव में रविवार को द राजपूत ऑफ बिहार ने महाराणा संग्राम सिंह की जयंती मनाई। सदस्यों ने महाराणा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। संस्थापक मंतोष सिंह ने कहा कि राणा सांगा देश के गौरव हैं। समारोह में सदस्यों ने वीर संग्राम सिंह अमर रहें के नारों से क्षेत्र को गुंजायमान किया।

बभंडिह गांव में रविवार को द राजपूत ऑफ बिहार के सदस्यों ने महाराणा संग्राम सिंह की जयंती मनाई। मौके पर उपस्थित संगठन के सदस्यों ने सबसे पहले महाराणा संग्राम सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। द राजपूत ऑफ बिहार के संस्थापक मंतोष सिंह ने कहा कि महाराणा संग्राम सिंह उर्फ राणा सांगा देश और हमारे समाज के गौरव हैं। समारोह में सदस्यों ने राणा सांगा अमर रहें, वीर संग्राम सिंह अमर रहे सहित अन्य नारों से क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। मौके पर द राजपूत ऑफ बिहार के सदस्य कुकु सिंह, अजीत सिंह, करण सिंह, अर्पित सिंह, रवि जी, हर्ष सिंह, सौरव सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
(वजीरगंज से अमित कुमार की रिपोर्ट)
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


