Hindi NewsBihar NewsGaya NewsRajiv Ranjan Honored for Health Nutrition Initiatives in Vazirganj

वजीरगंज : पतेड़ मुखिया को पोषण क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिये मिला सम्मान

वजीरगंज के मुखिया राजीव रंजन उर्फ डबलू यादव को डोमेंस हेल्थ न्यूट्रीशियन के कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नीति आयोग और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाSun, 3 Aug 2025 05:14 PM
share Share
Follow Us on
वजीरगंज : पतेड़ मुखिया को पोषण क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिये मिला सम्मान

वजीरगंज के पतेड़ मंगरावां मुखिया एवं मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ डबलू यादव को पंचायत क्षेत्र में डोमेंस हेल्थ न्यूट्रीशियन के बेहतर कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान नीति आयोग व जिला प्रशासन द्वारा आयोजित आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के समापन समारोह में दिया गया। गया के गांधी मैदान में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राजीव रंजन को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। राजीव रंजन ने बताया कि नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा, 350 महिलाओं को सुरक्षित प्रसव हेतु पोषण देना, कुपोषित बच्चों का एनआरसी में चयन, और 10 यक्ष्मा रोगियों को गोद लेकर पोषण सामग्री उपलब्ध कराना जैसे कार्यों की समीक्षा के बाद उन्हें यह सम्मान मिला है।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें खुशी और हौसला दोनों देता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।