फतेहपुर के मतासो और टनकुप्पा के ढिबर पंचायत में 19 मई को लगेगा सहयोग शिविर, तैयारी पूरी
फतेहपुर के मतासो और टनकुप्पा के ढिबर पंचायत में 19 मई को लगेगा सहयोग शिविर, तैयारी पूरी -पंचायत स्तर पर होगा समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान -शिविर मे

आम लोगों की समस्याओं के त्वरित व पारदर्शी समाधान को लेकर फतेहपुर की मतासो और टनकुप्पा प्रखंड की ढिबर पंचायत में 19 मई को ‘आपकी समस्या, हमारा संकल्प-समाधान आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत विशेष सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर शिविर की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शिविर में पंचायत स्तर पर समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान होगा। प्रशासन द्वारा शिविर का व्यापक प्रचार-प्रचार कराया गया है, ताकि इस पहल का अधिक से अधिक लोग लाभ ले सकें। फतेहपुर के बीडीओ शशिभूषण साहू और टनकुप्पा की बीडीओ अलीशा कुमारी ने बताया कि इस सहयोग शिविर का उद्देश्य विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों व आवेदनों का एक ही स्थान पर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना है।
साथ ही आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं उनका लाभ सुलभ रूप से उपलब्ध कराना भी इसका मुख्य लक्ष्य है। अधिकारियों ने बताया कि शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, भूमि सुधार, पंचायती राज, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, कल्याण समेत कई विभागों से जुड़े मामलों का निपटारा किया जाएगा। सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार पंचायत स्तर पर प्रत्येक माह के पहले व तीसरे मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत 19 मई 2026 से की जा रही है। शिविर से दस दिन पूर्व ही आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। संबंधित विभागीय पदाधिकारी प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण कर उसकी लिखित सूचना शिविर में उपलब्ध कराएंगे।अधिकारियों ने बताया कि शिविर स्थल पर नागरिकों के बैठने, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था रहेगी। प्राप्त सभी आवेदनों का विधिवत पंजीकरण कर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराया गया है ताकि अधिक से अधिक लोग इस पहल का लाभ उठा सकें। अधिकारियों ने बताया कि शिविरों में जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहकर आम नागरिकों की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान सुनिश्चित करेंगे। अधिकारियों ने प्रखंडवासियों से अपील की है कि वे अपने पंचायत क्षेत्र में आयोजित सहयोग शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त करें तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


