ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयापुनौल निवासी विजय सिंह की जमशेदपुर में ट्रक दुर्घटना में मौत

पुनौल निवासी विजय सिंह की जमशेदपुर में ट्रक दुर्घटना में मौत

पुनौल निवासी विजय सिंह की जमशेदपुर में ट्रक दुर्घटना में मौत

पुनौल निवासी विजय सिंह की जमशेदपुर में ट्रक दुर्घटना में मौत
हिन्दुस्तान टीम,गयाThu, 01 Oct 2020 05:21 PM
ऐप पर पढ़ें

टनकुप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत चोवार पंचायत की पुनौल गांव निवासी 65 वर्षीय विजय सिंह की मौत बुधवार को झारखंड के जमशेदपुर में ट्रक दुर्घटना में हो गई। घटना के बाद इनके परिजनों समेत पुनौल गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।इसकी जानकारी मृतक के पिताजी मोसाफिर सिंह, भाई आनंदी सिंह, भतीजा सत्येन्द्र सिंह आदि ने दी। परिजनों ने बताया कि मृतक विजय सिंह जमशेदपुर के गोलमुरी के पास सायकिल से अपने घर बाबूडीह लाल भट्ठा जा रहे थे। इस बीच ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। पुनौल गांव निवासी सह पूर्व टनकुप्पा प्रमुख उर्मीला देवी, पूर्व मुखिया कारू सिंह, उमेश सिंह आदि ने घटना पर दुखद जताया कहा कि घटना के बाद से गांव मे माहौल गमगीन है। बताया कि शव गुरुवार की देर रात पहुंच जाएगा। शव का दाह संस्कार शुक्रवार की सुबह गांव में ही किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें