
आत्महत्या पर रोकथाम के लिए प्रेरणा और प्रोत्साहन आवश्यक
गौतम बुद्ध महिला कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग ने बुधवार को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस अवसर पर आत्महत्या के कारणों और निवारणों पर चर्चा की गई। छात्राओं के...
शहर के गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में बुधवार को मनोविज्ञान विभाग कीर स्टूडेंट्स इन्डक्शन प्रोग्राम के तहत ‘विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल, डॉ अफशां सुरैया, डॉ सहदेब बाउरी, डॉ शगुफ्ता अंसारी, डॉ रश्मि प्रियदर्शनी, डॉ पूजा, डॉ अनामिका कुमारी, डॉ प्रियंका कुमारी, प्रीति शेखर, डॉ प्यारे मांझी सहित उपस्थित प्रोफेसरों ने संयुक्त रूप से किया। मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रीति शेखर ने पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से आत्महत्या के कारण व निवारणों पर बिंदुवार प्रकाश डाला। उन्होंने प्रेरणा और प्रोत्साहन को आवश्यक बताया। आत्महत्या को रोकने के लिए प्रेरक वीडियोज दिखाये गये।
डॉ शुचि सिन्हा ने कहा कि हमें किसी भी हालात में हार नहीं माननी चाहिए। प्रधानाचार्य डॉ सीमा पटेल ने आत्महत्या को रोकने के लिए सही समझ को आवश्यक बताया। कहा कि अटेंशन सीकिंग ऐटीट्यूड के कारण भी आत्महत्याएँ बढ़ रही हैं। उन्होंने सफलता और असफलता दोनों को महत्वपूर्ण ठहराया। कार्यशाला के तहत छात्राओं के लिए पोस्टर मेकिंग व स्लोगन राइटिंग कम्प्टीशन का आयोजन किया गया। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में काजल कुमारी प्रथम, पूर्णिमा शर्मा द्वितीय, खुशी कुमारी तृतीय रहीं। स्लोगन राइटिंग कम्प्टीशन में कुमारी हर्षिता प्रथम, काजल और खुशी द्वितीय व साधना प्रिया तृतीय स्थान पर रहीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




