Hindi NewsBihar NewsGaya NewsProtest by Joint Agricultural Labor Union Against Anti-Poor Policies
खिजरसराय में संयुक्त खेत मजदूर यूनियन का धरना-प्रदर्शन

खिजरसराय में संयुक्त खेत मजदूर यूनियन का धरना-प्रदर्शन

संक्षेप:

-नौ सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ बुलंद की आवाज -मनरेगा, पेंशन, आवास और

Jan 06, 2026 07:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

खिजरसराय प्रखंड कार्यालय के समक्ष मंगलवार को संयुक्त खेत मजदूर यूनियन के बैनर तले केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में खेत मजदूर, ग्रामीण मजदूर और यूनियन कार्यकर्ता शामिल हुए। मांगों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने आक्रोश जताया। यूनियन के जिला अध्यक्ष सिताराम यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की कथित कॉरपोरेट परस्त और जनविरोधी नीतियों के कारण मजदूरों का जीवन संकट में है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा योजना को जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार का भारी संकट उत्पन्न हो गया है। धरने के माध्यम से यूनियन ने नौ सूत्री मांगें रखीं, जिनमें मनरेगा को प्रभावी रूप से पुनः चालू करने, 200 दिनों का काम देने, 600 रुपये प्रतिदिन मजदूरी की गारंटी, गरीबों पर बुलडोजर कार्रवाई बंद करने, भूमिहीन गरीब परिवारों को जमीन उपलब्ध कराने तथा सभी गरीब परिवारों को पक्का मकान देने की मांग शामिल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके साथ ही आवास के लिए दो लाख रुपये की सहायता राशि देने, पीपीएच एक्ट 1948 को हटाने, वृद्धजनों को 5000 रुपये मासिक पेंशन की गारंटी तथा बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने की मांग की। धरना-प्रदर्शन में सैकड़ों मजदूर शामिल हुए और सभी ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।