Hindi NewsBihar NewsGaya NewsProtest by Executive Assistants Demanding Salary Increase and Employee Status
कार्यपालक सहायक ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

कार्यपालक सहायक ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

संक्षेप:

अनुमंडल और प्रखंड के कार्यपालक सहायकों ने वेतन वृद्धि और राजकर्मी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यपालक सहायकों ने काला बिल्ला पहनकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई और कहा कि...

Sep 03, 2025 08:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

अनुमंडल और प्रखंड के कार्यपालक सहायकों ने बुधवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यपालक सहायकों ने वेतन वृद्धि एवं राजकर्मी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर हाथों पर काला बिल्ला पहनकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। कार्यपालक सहायकों ने कहा कि वर्षों से नियमित रूप से सेवाएं दे रहे हैं। उचित वेतनमान और स्थायी राजकर्मी का दर्जा अब तक नहीं दिया गया। जल्द मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिये जाने पर आंदोलन को तेज करने की बात कही गई है। कार्यपालक सहायकक अनुज वर्मा, शाहिद अंसारी, राहुल कुमार, निसार अली, मिथुन, शहजाद आदि मौजूद रहें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।