एडमिशन नहीं होने पर बिफरीं छात्राएं, किया हंगामा
एडमिशन नहीं होने पर बिफरीं छात्राएं, किया हंगामा एडमिशन नहीं होने पर बिफरीं छात्राएं, किया हंगामा एडमिशन नहीं होने पर बिफरीं छात्राएं, किया हंगामा

शहर के गौतम बुद्ध महिला कॉलेज की छात्राओं ने मंगलवार को एडमिशन नहीं होने को लेकर हंगामा किया। कॉलेज के गेट पर फी अधिक लेने और नामांकन नहीं होने से दर्जनों छात्राएं आक्रोशित नजर आईं। हंगामा देखते हुए कॉलेज प्राचार्य ने थाने की सूचना दी। इस बात पुलिस अधिकारी व जवान भी आ गए। छात्रा सोनी कुमारी,मोनी सिंह, (सेमेस्टर-6),पम्मी भारती (सेमेस्टर-4) व अनुष्का शर्मा सहित अन्य ने बताया कि यहां एडमिशन फी अधिक लिया जाता है। चार हजार लिया जाता है। जबकि दूसरे कॉलेजों में काफी कम शुल्क है। इस बात लेकर पिछले दिनों भी आवाज बुलंद की थी। इसी बात को लेकर करीब 90 छात्राओं का ग्रेजुएशन के सेकेंड, फोर्थ और सिक्स सेमेस्टर में कई छात्राओं का नामांकन नहीं हो सका है।
छात्राओं ने आरोप लगाया कि फी और एडमिशन को लेकर उनलोगों के साथ धांधली हुई है। इस संबंध में प्राचार्य से बात की थी और नामांकन का आश्वासन दिया था। 25 फरवरी तक पोर्टल पर एडमिशन लेने का अंतिम समय था। लेकिन, 23 फरवरी को ही पोर्टल बंद कर दिया गया। इस कारण 90 छात्राएं नामांकन नहीं ले सकी। यह सब कॉलेज की मनमानी के कारण हुआ है। जबकि प्राचार्य ने बताया कि तो उन्होंेने बेरूखी से एक साल इंतजार करने को कह दी। छात्राओं की पढ़ाई और कॅरियर के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। प्राचार्य से 4 अप्रैल को भी छात्राओं का दल मिला था,लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बताया कि इस संबंध में कुलपति से लेकर डीएम तक शिकायत की जा चुकी है। छात्राओं ने बताया कि मविवि के कुलपति से बात हुई फिर से एडमिन पोर्टल खुलवाने का आश्वान दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


