Gaya News: सावन मेले से पहले गुरुपदगिरि पर्वत पर सुरक्षा व सुविधाओं की उठी मांग

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

Gaya News: फोटो सावन मेले से पहले गुरुपदगिरि पर्वत पर सुरक्षा व सुविधाओं की उठी मांग -श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए की गई पुलिस, स्वास्थ्य टीम और पेयजल

Gaya News: सावन मेले से पहले गुरुपदगिरि पर्वत पर सुरक्षा व सुविधाओं की उठी मांग

Gaya News: सावन माह में फतेहपुर प्रखंड के अतिप्राचीन, धार्मिक व बौद्धकालीन गुरुपदगिरि पर्वत पर लगने वाले एक माह के धार्मिक मेले को लेकर तैयारियां तेज होने लगी हैं। मेले में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्थानीय जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने बैठक कर प्रशासन से आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है। मुखिया ने इससे पहले डीएम से मिलकर श्रावणी मेले में गुरुपदगिरि पर्वत पर श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था कराने की मांग रखी है। कठौतिया केवाल पंचायत की मुखिया सारिका कुमारी, समाजसेवी रंजीत साव और रवि रंजन कुमार ने बताया कि श्रावणी मेले के दौरान गुरपा स्थित हिंदू और बौद्ध धर्म का संगम स्थल गुरुपदगिरि पर्वत की तलहटी से लेकर शिखर तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।

ऐसे में पर्वत के नीचे और ऊपर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, स्वास्थ्य टीम की उपलब्धता, प्राथमिक उपचार केंद्र तथा स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था जरूरी है। इन मांगों को लेकर पिछले शनिवार को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर से मिलकर उनके समक्ष भी प्रस्ताव रखा गया था। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने इस वर्ष गुरपा पर्यटन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।राज्य सरकार द्वारा गुरुपदगिरि पर्वत को पर्यटन स्थल का दर्जा मिलने के बाद इसके समुचित विकास की दिशा में पर्यटन विभाग भी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं विकसित करने की तैयारी कर रहा है। स्थानीय समाजसेवियों ने उम्मीद जताई है कि इस बार सावन मेले में सुरक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं के बेहतर इंतजाम होने से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और गुरुपदगिरि पर्वत धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में नई पहचान बनाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsGaya NewsGaya News: सावन मेले से पहले गुरुपदगिरि पर्वत पर सुरक्षा व सुविधाओं की उठी मांग