ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयारमजान की तैयारी पूरी, रोजा के लिए चहल-पहल

रमजान की तैयारी पूरी, रोजा के लिए चहल-पहल

विभिन्न संगठनों के एलान के मुताबिक देश के कई हिस्सों में बुधवार को रमजान का चांद नजर आ गया। इसके अनुरूप पाक महीना रमजान की शुरुआत हो गयी और रोजा गुरुवार से शुरू होगा। दूसरी ओर कुछ संगठन देर शाम तक...

रमजान की तैयारी पूरी, रोजा के लिए चहल-पहल
हिन्दुस्तान टीम,गयाWed, 16 May 2018 10:11 PM
ऐप पर पढ़ें

विभिन्न संगठनों के एलान के मुताबिक देश के कई हिस्सों में बुधवार को रमजान का चांद नजर आ गया। इसके अनुरूप पाक महीना रमजान की शुरुआत हो गयी और रोजा गुरुवार से शुरू होगा। दूसरी ओर कुछ संगठन देर शाम तक चांद नजर नहीं आने की बात कर रहे थे।

रमजान शुरू होते ही अकीदतमंद रोजा रखकर अल्लाह की इबादत में लग जाएंगे। बरकतों और रहमतों वाले महीने के शुरू होते ही मस्जिद, मदरसा और मुस्लिम इलाके गुलजार हो जाएंगे।

विभिन्न मस्जिदों में अलग-अलग समय पर ईशा की नमाज के बाद तरावीह होगी। अधिकतर मस्जिदों में 27 दिनों तक तरावीह चलेगी। कुछ में 10 तो कुछ में तीन दिनों तक भी होती है। इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना रमजानुल मुबारक बहुत ही अहम माना जाता है। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। घर से लेकर मस्जिदों में रमजान को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है। नवागढ़ी स्थित खानकाह चिश्तिया मोनमिया के नाजिम शाह अता फैसल ने बताया कि बुधवार को चांद नहीं दिखा। खानकाह में गुरुवार की रात से ही तरावीह शुरू हो जाएगी।

शुरू हुई रमजान की खरीदारी

रमजान को लेकर शहर की बाजार भी सजने लगी हैं। खासकर सेवई और खजूर की कई वेरायटी से कारोबारियों ने दुकानें सजा रखी हैं। रोजेदार के लिए इफ्तार और सहरी जिन चीजों से बनती हैं उससे मुतल्लिक दुकानों में विशेष रूप से तैयारी है। खासकर छत्ता मस्जिद, कसाब टोला की दुकानों में रमजान से मुतल्लिक सामान सज गयी है। करीमगंज, न्यू करीमगंज, अलीगंज, नादरागंज,गेवाल बिगहा, बारी रोड, पीरमंसूर, मुस्तफाबाद, चूना गली, अबगिला सहित अन्य इलाकों में रमजान को लेकर तैयारी जोर-शोर तैयारी है। टोपी, दातून, जेनमाज, खजूर, लच्छा सेवई सहित इफ्तार से जुड़ी अन्य सामग्री की बिक्री शुरू हो गयी है। रमजान के काफी नजदीक होने के कारण लोगों ने बुधवार से ही खरीदारी शुरू कर दी है। शहर के छत्ता मस्जिद के पास की दुकानों पर थोड़ी चहल-पहल बढ़ गयी है। दुकानदारों ने बताया कि चांद दिखने के बाद खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें