न्याय और अधिकार की लड़ाई तेज करने का संकल्प
भाकपा माले के 12वें जिला सम्मेलन की तैयारी के लिए टिकारी-कोंच संयुक्त प्रखंड कमिटी की बैठक आयोजित की गई। सम्मेलन 16 से 18 मई को दरभंगा में होगा। बैठक में भाजपा की नीतियों की आलोचना करते हुए ग्रामीण और शहरी गरीबों की सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई तेज करने का संकल्प लिया गया।

भाकपा माले के आगामी 12वें जिला सम्मेलन की तैयारी को लेकर टिकारी-कोंच संयुक्त प्रखंड कमिटी की बैठक शाहगंज स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। बैठक में 16 से 18 मई को लहेरियासराय, दरभंगा में होने वाली सम्मेलन की सफलता पर चर्चा की गई। न्याय और अधिकार की लड़ाई तेज करने का संकल्प लिया गया। बैठक के दौरान माले के जिला सचिव निरंजन कुमार ने सम्मेलन का पोस्टर जारी करते हुए कहा कि बिहार को भाजपाई बुलडोजर राज की प्रयोगशाला बनाए जाने के खिलाफ व्यापक जनप्रतिरोध खड़ा करना समय की मांग है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भाजपा की नीतियों के कारण ग्रामीण गरीबों के घरों के साथ-साथ शहरी गरीबों की रोजी-रोटी पर भी हमला हो रहा है।
उन्होंने कहा कि नए टाउनशिप के नाम पर बड़े पैमाने पर बेदखली की आशंका है। 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के तहत रैयतों को मुआवजे की गारंटी के बजाय भूमि अधिग्रहण के नाम पर भूमि लूट जारी है। ऐसे में मजदूरों और किसानों की एकजुटता जरूरी है। बैठक में माले टिकारी प्रखंड सचिव रवि कुमार, कोंच प्रखंड प्रभारी सुरेंद्र यादव, राजकुमार यादव, राजबल्लभ यादव, गनिल मांझी, शिवनारायण मांझी, मनोज पासवान, पूर्व मुखिया संजय राम, मो. हसिब आलम, हरि मांझी और रामरूप दास मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


