ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाजदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने प्रकाश राम पटवा

जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने प्रकाश राम पटवा

जदयू के व्यवसाय व उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के रूप में प्रकाश राम पटवा का मनोनयन किया गया है। मनोनीत अध्यक्ष श्री पटवा ने बताया कि संगठन की...

जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने प्रकाश राम पटवा
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गयाSun, 22 Oct 2023 09:51 PM
ऐप पर पढ़ें

जदयू के व्यवसाय व उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के रूप में प्रकाश राम पटवा का मनोनयन किया गया है। मनोनीत अध्यक्ष श्री पटवा ने बताया कि संगठन की मजबूती और पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए काम करूंगा। जिला, प्रखंड, पंचायत से लेकर वार्ड स्तर पर व्यवसायियों व उद्योग संचालकों को पार्टी से जोड़कर संगठन मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। मनोनयन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू लल्लन सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष सह विधान पार्षद ललन सर्राफ और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा 'व्यवसाय प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद, प्रदेश कार्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष अभय कुशवाहा व महानगर अध्यक्ष राजू वर्नबाल के प्रति आभार जताया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े