
आठ विधायक व मंत्री समेत 125 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला आज
गया में आज आठ विधायकों और मंत्रियों समेत 125 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा। दो मतगणना केन्द्रों पर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी। गया में 20 लाख 42 हजार 377 वोटरों ने मतदान किया है, जिसमें 68.78% मतदान हुआ। सुबह नौ बजे के बाद रुझान मिलने लगेंगे।
आठ विधायक व मंत्री समेत 125 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला आज -दस विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए दो मतगणना केन्द्र गया में 20 लाख 42 हजार 377 वोटरों ने अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए वोट किया है - सुबह नौ बजे के बाद से आने लगेंगे रुझान - वोटों की गिनती गया जी, प्रधान संवाददाता गया में आठ विधायक व मंत्री समेत 125 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का शुक्रवार को फैसला होगा। गया के दस विधानसभा क्षेत्रों के लिए दो मतगणना केन्द्र बनाए गए हैं। सुबह आठ बजे से यहां वोटों की गिनती शुरू होगी। गया में गया टाउन से आठ बार से विजयी रहे सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार समेत आठ विधायकों को उनकी पार्टियों ने टिकट दिया था।
ऐसे में आठ पुराने विधायक इस बार चुनावी मैदान में हैं। जिनके राजनीतिक भविष्य का फैसला होना है। प्रेम कुमार के अलावे विधायकों में गुरुआ से राजद के विनय कुमार, बोधगया से राजद के कुमार सर्वजीत, बेलागंज से जदयू की मनोरमा देवी, इमामगंज से हम की दीपा कुमारी, टिकारी से हम के अनिल कुमार, बाराचट्टी से हम की ज्योति मांझी और वजीरगंज से बीजेपी के वीरेन्द्र सिंह का राजनीतिक ईवीएम में बंद है। शुक्रवार की सुबह आठ बजे के बाद मतों की गितनी से स्थिति साफ होगी। इन आठ विधायकों को मिलाकर कुल 125 उम्मीदवार अपने-अपने भविष्य को लेकर संशय में हैं। हालांकि इनमें से कई ऐसे भी हैं जिन्हें पता है कि उन्हें जीत नहीं मिलनी है। लेकिन, वे कहते हैं कि कभी जीतने के लिए हार से तैयारी करनी पड़ती है। गया में 20 लाख 42 हजार 377 लोगों ने किया है वोट गया में 29 लाख 69 हजार 435 मतदाताओं में 20 लाख 42 हजार 377 वोटरों ने अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए वोट किया है। सुबह नौ बजे के बाद से उन्हें अपने प्रतिनिधियों को लेकर रुझान मिलने लगेगा। गया में इस बार 68.78 फीसदी मतदान हुआ है। डीएम ने मतगणना केन्द्र का किया निरीक्षण डीएम शशांक शुभंकर ने अधिकारियों के साथ मतगणना केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पहले ऐसा देखा गया कि असामाजिक तत्व मतगणना परिसर के आसपास शांति भंग करने का प्रयास करते हैं। ऐसे में मतगणना परिसर के 100 मीटर की दूरी तक 3-4 लोगों से अधिक के जमा होने पर रोक रहेगी। सभा या विजय जुलूस पर रोक किसी भी राजनीतिक दल या संगठन को सभा करने और विजय जुलूस आदि निकालने पर रोक रहेगी। काई भी धरना-प्रदर्शन करना मना है। लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। गया कॉलेज में इन विस क्षेत्रों की गिनती गुरुआ गया टाउन टिकारी बेलागंज वजीरगंज बाजार समिति में इन विस क्षेत्रों की गिनती शेरघाटी इमामगंज बाराचट्टी बोधगया अतरी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




