आमस पुलिस ने 10656 बोतल अंग्रेजी शराब लदी कंटेनर किया जब्त। चालक और खलासी गिरफ्तार
फोटो,, रैप पर। आमस, एक संवाददाता आमस थाने की पुलिस ने बुधवार की शाम भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लदी एक कंटेनर गाड़ी को जब्त किया है। साथ ही शराब क
आमस थाने की पुलिस ने बुधवार की शाम अंग्रेजी शराब लदी एक कंटेनर गाड़ी जब्त की है। शराब की बड़ी खेप हरियाणा से बिहार लाई जा रही थी। कंटेनर के चालक महेंद्र कुमार व खलासी टीकमा राम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तारी की कहानी
दोनों राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्र के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि सूचना पर सांव टोल प्लाजा से पहले जीटी रोड पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
शराब की बड़ी खेप
पुलिस पर नजर पड़ते ही चालक शराब लदी कंटेनर को भगाने का प्रयास किया। लेकिन, पहले से सतर्क पुलिस जवानों ने पकड़ लिया। तलाशी में तहखाने में रखी शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई।
शराब की खेप का सफर
कंटेनर में भरकर अंग्रेजी शराब की खेप हरियाणा से आमस तक कैसे पहुंची यह अपने आप में बड़ा प्रश्न है। यह खेप हरियाणा से कई राज्यों को पार कर यहां पहुंची थी। बिहार में पूर्ण शराब बंदी है। इसके बाद भी यह बड़ी खेप रोहतास व औरंगाबाद जिले के दर्जन भर से अधिक थानों को पार कर यहां पहुंची थी। लोगों का कहना है कि आखिर आमस से पहले पड़ने वाले थाने की। पुलिस ने क्यों नहीं पकड़ी।
पुलिस द्वारा जवाब दिए गए प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


