Gaya News: विदेशी शराब व बीयर तस्करी में एक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, गया
share

Gaya News: उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार रात डोभी थाना क्षेत्र के खैरा गांव में कार्रवाई करते हुए 276 लीटर बीयर और विदेशी शराब जब्त की। इस कार्रवाई में दिलीप कुमार को गिरफ्तार किया गया। शराब लदी मारुति कार और बाइक भी बरामद की गई हैं। आगे की कार्रवाई चल रही है।

विदेशी शराब व बीयर तस्करी में एक गिरफ्तार
विदेशी शराब व बीयर तस्करी में एक गिरफ्तार

Gaya News: उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार देर रात डोभी थाना क्षेत्र के खैरा गांव के समीप कार्रवाई कर 276 लीटर बीयर और विदेशी शराब जब्त की। टीम ने शराब लदी मारुति कार और बाइक बरामद की। कार्रवाई के दौरान बाराचट्टी थाना क्षेत्र के गणेशचक गांव निवासी दिलीप कुमार को गिरफ्तार किया गया। धीरजापुल अस्थायी जांच चौकी के दारोगा उत्तम कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान शराब लदी कार को जब्त किया गया। बाइक से भी विदेशी शराब और बीयर बरामद हुई। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। अभियान में दारोगा उमेश चंद्र राय, उत्तम कुमार, राहुल तिवारी, दीपक कुमार राय समेत सैप जवान व सिपाही शामिल थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsगयाGaya News: विदेशी शराब व बीयर तस्करी में एक गिरफ्तार