Hindi NewsBihar NewsGaya NewsPolice Seize 1400 Liters of Illicit Liquor and 8 Bikes in Fatehpur
फतेहपुर में 1400 लीटर देसी शराब और और बाइक जब्त, एक तस्कर धराया

फतेहपुर में 1400 लीटर देसी शराब और और बाइक जब्त, एक तस्कर धराया

संक्षेप:

फतेहपुर में पुलिस ने 1400 लीटर देसी शराब और 8 बाइक जब्त की हैं। एक शराब तस्कर को पकड़ा गया, जबकि सात भागने में सफल रहे। झारखंड से शराब की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई की। तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Dec 05, 2025 05:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

फतेहपुर-कर्मा मुख्य सड़क से पुलिस ने 1400 लीटर देसी शराब और इस अवैध धंधा में प्रयुक्त 8 बाइक जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को भी पकड़ा है। जबकि सात शराब तस्कर पुलिस से बचकर मौके से भागने में सफल रहा है। गुप्त सूचना पर सिंधुगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया कि झारखंड इलाके से बड़ी मात्रा शराब की तस्करी कर कर्मा, भंवारी, फतेहपुर के रास्ते लाए जाने की उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद शराब के साथ तस्करों को पकड़ने के लिए वे पुलिस अधिकारियों और बलों के साथ फतेहपुर-कर्मा मुख्य सड़क में घेराबंदी की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी समय झारखंड इलाके से बाइक से शराब तस्करी कर ला रहे शराब तस्कर पुलिस को देख शराब लदी बाइक को छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने खदेड़ कर एक शराब तस्कर को पकड़ लिया। जबकि सात शराब तस्कर मौके से भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि जांच करने पर 8 बाइक पर बंधे 16 बोरा में बंद चाइनीज पॉलीथिन में पैक रहे 1400 लीटर महुआ निर्मित शराब बरामद हुआ। इसके बाद शराब और बाइक को जब्त कर थाना लाई गई। शराब की यह खेप तस्करी कर बिहार में बिक्री करने लाया जा रहा था। इस मामले में थाना में उत्पाद व मद्य निषेध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मौके से फरार हुए शराब तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।