फतेहपुर में 1250 लीटर देसी शराब व पांच बाइक जब्त, तस्कर फरार
फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 1250 लीटर देसी शराब और पांच बाइक जब्त की। झारखंड से अवैध शराब लाई जा रही थी। तस्कर पुलिस को देखकर भाग गए। पुलिस ने बंदरा जंगल में छापेमारी की और महुआ निर्मित शराब बरामद की। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

फतेहपुर थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 1250 लीटर देसी शराब और पांच बाइक जब्त की है। हालांकि पुलिस के पहुंचते ही तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि झारखंड से अवैध रूप से शराब की खेप लाई जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बंदरा जंगल के समीप छापेमारी की, जहां पुलिस को देखते ही तस्कर शराब और बाइक छोड़कर मौके से बचकर भाग गए। उन्होंने बताया कि बैंक पर बंधे बोरों की जांच करने पर उसमें से 1250 लीटर महुआ निर्मित शराब बरामद हुई।
जब्त शराब एवं बाइक को थाना लाया गया है। इस मामले में उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


