दिल्ली से प्रेमी युगल बरामद

Newswrap हिन्दुस्तान, गया
share

बाराचट्टी थाना में अपहरण मामले में पुलिस ने नाबालिग और युवक को बचाया। दिल्ली के जीआरपी थाना क्षेत्र से दोनों को बरामद किया गया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उन्हें खोजा। युवक की पहचान मुसेहना गांव निवासी महेंद्र प्रसाद के पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है।

दिल्ली से प्रेमी युगल बरामद

बाराचट्टी थाना में दर्ज अपहरण कांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुरानी दिल्ली के जीआरपी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग और युवक को बरामद कर लिया। थाना अध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने बताया कि नाबालिग के परिजनों ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों का पता लगाया गया। बरामद युवक की पहचान मुसेहना गांव निवासी महेंद्र प्रसाद के पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस नाबालिग की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है, जबकि पवन कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।