Hindi NewsBihar NewsGaya NewsPolice Raid at Gaya Central Jail No Contraband Found During Surprise Inspection
गया सेंट्रल जेल में पुलिस का छापा

गया सेंट्रल जेल में पुलिस का छापा

संक्षेप:

अधिकारियों के नेतृत्व में तीन घंटे तक चला तलाशी अभियान कैदियों में मचा हड़कंप, किसी

Nov 29, 2025 06:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

गया सेंट्रल जेल में शनिवार की सुबह पुलिस-प्रशासन ने अचानक छापेमारी कर दी। सुबह करीब साढ़े पांच बजे सदर एसडीओ क्रिसलय श्रीवास्तव और टाउन एसडीपीओ सरोज कुमार, ट्रैफिक डीएसपी सुधीर कुमार व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में यह कार्रवाई शुरू हुई। छापेमारी के दौरान कैदी अपनी दैनिक दिनचर्या में व्यस्त थे, तभी पुलिस बल को एक साथ जेल परिसर में प्रवेश करते देख कैदियों में हड़कंप मच गया। करीब तीन घंटे तक चले इस तलाशी अभियान में जेल के सभी वार्डों, सेल, महिला वार्ड, बैरकों और अन्य संवेदनशील जगहों को खंगाला गया। सघन जांच के बावजूद पुलिस को किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अधिकारियों ने कहा कि तलाशी अभियान नियमित औचक निरीक्षण की प्रक्रिया का हिस्सा है, ताकि जेल के अंदर कानून-व्यवस्था सख्ती से बनी रहे। तलाशी के बाद जेल में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही कुख्यात एवं सजायाफ्ता कैदियों पर कड़ी निगरानी रखने का आदेश दोहराया गया। सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि समय-समय पर ऐसे औचक निरीक्षण किए जाते हैं, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके और सुरक्षा व्यवस्था चुस्त बनी रहे। छापेमारी अभियान में साइबर डीएसपी साक्षी राय, मगध मेडिकल थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार, सिविल लाइन थानाध्यक्ष मो शमीम व अन्य शामिल थे