Gaya News: थानाध्यक्ष के नाम पर रुपये मांगने बाले चौकीदार के बेटे पर प्राथमिकी

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

Gaya News: एक व्यक्ति से चंदौती थानाध्यक्ष के नाम पर रुपये और दो कट्ठा जमीन की मांग

Gaya News: थानाध्यक्ष के नाम पर रुपये मांगने बाले चौकीदार के बेटे पर प्राथमिकी

Gaya News: चंदौती थानाध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी का नाम बेचकर रुपये वसूलने और दो कट्ठा जमीन मांगने के आरोप में पुलिस ने चौकीदार गोपाल पासवान के बेटे विनोद पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। विनोद पासवान बतसपुर गांव का रहने वाला है। चंदौती थानाध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने खुद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस के अनुसार, विनोद पासवान के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(2), 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब पुलिस के एक वरीय अधिकारी ने चंदौती थानाध्यक्ष के व्हाट्सएप पर एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी। ऑडियो सामने आने के बाद थानाध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी छानबीन शुरू करायी।

प्रारंभिक जांच

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चौकीदार के बेटे विनोद पासवान ने रवि नामक व्यक्ति से कथित तौर पर थानाध्यक्ष के नाम पर रुपये की मांग की। इसके साथ ही दो कट्ठा जमीन देने की मांग भी की। जांच के दौरान यह जानकारी भी पुलिस के सामने आयी कि विनोद पासवान ने अपने लिए दो कट्ठा जमीन मांगी थी। थानाध्यक्ष के नाम का इस्तेमाल कर रुपये और जमीन की मांग किए जाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

गहन जांच

चंदौती थाने की पुलिस अब पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ऑडियो रिकॉर्डिंग, बातचीत और अन्य तथ्यों की पड़ताल कर आरोपों की पुष्टि करने में जुटी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

विनोद पासवान के खिलाफ कौन सी धाराएं लागू की गई हैं?
विनोद पासवान के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(2), 318(4) और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsगयाGaya News: थानाध्यक्ष के नाम पर रुपये मांगने बाले चौकीदार के बेटे पर प्राथमिकी