Gaya News: भीषण चोरी के डेढ़ माह बाद भी खुलासा नहीं, पीड़ित ने आईजी से लगाई गुहार

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

Gaya News: -बेलागंज थाने में केस दर्ज, खोजी कुत्ता बुलाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Gaya News: भीषण चोरी के डेढ़ माह बाद भी खुलासा नहीं, पीड़ित ने आईजी से लगाई गुहार

Gaya News: बेलागंज थाना क्षेत्र के नन्हकु बिगहा गांव में 20 जुलाई की रात हुई चोरी की बड़ी वारदात डेढ़ माह गुजरने के बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और करीब 100 किलो कासा-पीतल के बर्तन समेत जमीन के कागजात चोरी कर ली थी। कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीड़ित कुमार शशि ने आईजी विकास वैभव से मिलकर मामले की जांच कर चोरी का सामान बरामद कराने की गुहार लगायी है। आईजी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी विधि व्यवस्था को जांच का जिम्मा दिया है।

घटना का विवरण

पीड़ित के अनुसार, 20 जुलाई की रात चोरों ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद गोदरेज और बक्से का ताला तोड़कर तीन जोड़ी सोने के कंगन, चार सोने की चेन, पांच अंगूठियां, दो सोने के हार, मंगलसूत्र और चांदी के आभूषण चुरा लिये। चोर छह जोड़ी चांदी की पायल, चांदी की हसुली, एक जोड़ी चांदी का कंगन, करीब 10 हजार रुपये नकद, कासा-पीतल के बर्तन और जमीन के कागजात भी ले गये। पीड़ित ने बताया कि उसी रात उसके दो पड़ोसियों रौशन कुमार और श्यामनंदन सिंह के घर में भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस की कार्रवाई

21 जुलाई की सुबह ग्रामीणों से सूचना मिलने पर वह घर पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले में बेलागंज थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। घटना की जांच के लिए खोजी कुत्ता भी बुलाया गया, लेकिन अब तक चोरी का सुराग नहीं मिला है।

पीड़ित की शिकायत

पीड़ित का आरोप है कि उसका छोटा भाई मनीष कुमार, जो डिफेंस में कार्यरत है, चोरी के मामले में कार्रवाई और बरामदगी की जानकारी लेने के लिए थानाध्यक्ष से सरकारी मोबाइल पर संपर्क करता है। लेकिन, सिर्फ जांच चलने की बात कहकर टाल दिया जा रहा है। उन्होंने वरीय अधिकारी से मामले की गंभीरता से जांच कर चोरी का खुलासा और सामान बरामद कराने की मांग की है। इस मामले लॉ इन डीएसपी रवि प्रकाश ने बताया कि इसकी गंभीरता से जांच चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦इस चोरी की वारदात कब हुई थी?−
इस चोरी की वारदात 20 जुलाई की रात हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsगयाGaya News: भीषण चोरी के डेढ़ माह बाद भी खुलासा नहीं, पीड़ित ने आईजी से लगाई गुहार