इंजीनियरिंग कॉलेज घाट पर पुलिस की छापेमारी, 4 अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त
जिले में अवैध बालू खनन पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने खिजरसराय थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज घाट पर छापेमारी की। इस दौरान 11 ट्रैक्टर पाए गए, जिनमें से 4 ट्रैक्टर जब्त किए गए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। यह कार्रवाई एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर हुई।

जिले में अवैध बालू खनन पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में खिजरसराय थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज घाट पर रविवार की अहले सुबह नीमचक बथानी एसडीपीओ सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान कुल 11 ट्रैक्टर घाट पर मौजूद थे। पुलिस को देखते ही सात ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहे, जबकि चार अवैध बालू लदे ट्रैक्टर जब्त कर लिए गए। वहीं कई लोग ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। यह कार्रवाई एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर की गई।
अभियान में नीमचक बथानी अनुमंडल पदाधिकारी केशव आनंद, खिजरसराय थानाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो एवं पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। एसडीपीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज घाट पर अवैध बालू खनन की सूचना पर छापेमारी की गई। जब्त ट्रैक्टरों के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


