Gaya News: पॉक्सो एक्ट के फरार अभियुक्त के घर कुर्की, घरेलू सामान जब्त

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

Gaya News: भदवर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत एक फरार अभियुक्त के घर कुर्की की कार्रवाई की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इमामगंज धीरज कुमार की अगुवाई में यह कार्रवाई हुई। पुलिस ने अभियुक्त सौरभ कुमार के घर से घरेलू सामान जब्त किया और आगे की कार्रवाई जारी है।

Gaya News: पॉक्सो एक्ट के फरार अभियुक्त के घर कुर्की, घरेलू सामान जब्त

Gaya News: भदवर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पॉक्सो एक्ट के एक फरार अभियुक्त के घर सोमवार को कुर्की की कार्रवाई की। कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इमामगंज धीरज कुमार के नेतृत्व में की गई। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि भदवर थाना कांड संख्या 16/25 के नामजद अभियुक्त विजुआ गांव निवासी प्रसाद पासवान के पुत्र सौरभ कुमार के खिलाफ न्यायालय से कुर्की-इश्तेहार वारंट जारी हुआ था। इसके अनुपालन में पुलिस ने उसके घर पहुंचकर सामान जब्त किया। पुलिस ने घर का दरवाजा, खटिया, बक्सा, पंखा, चापाकल सहित अन्य घरेलू सामान जब्त किया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।