Gaya News: चोरी की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर टांगी-पत्थरों से हमला

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

Gaya News: फोटो चोरी की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर टांगी-पत्थरों से हमला -हमले में एसआई व महिला जवान समेत तीन हो गए घायल -हमला में पुलिस की रायफल क्षतिग्रस्

Gaya News: चोरी की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर टांगी-पत्थरों से हमला

Gaya News: फतेहपुर थाना क्षेत्र के गोपीमोड़ के पास शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे चोरी के मामले की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर खानाबदोशों ने टांगी और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिस कर्मियों के साथ रहे चोरी के पीड़ित वृद्ध और उसके पुत्र को भी निशाना बनाया और उन पर भी टांगी से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में एसआई बैजू पासवान, महिला पुलिस जवान सुलेखा कुमारी और चोरी के पीड़ित वृद्ध परमेश्वर साव घायल हो गए। घायलों का सीएचसी फतेहपुर में इलाज किया गया। इधर, हमले की खबर मिलते ही काफी संख्या में पुलिस अधिकारी और अतिरिक्त बल पहुंचकर स्थिति को संभाला। साथ ही पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में ले लिया。

चोरी की शिकायत

बताया गया है कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के जम्हेता गांव के एक वृद्ध परमेश्वर साव शुक्रवार को पंजाब नेशन बैंक जम्हेता शाखा से 25000 निकाले थे। बैंक से रुपये निकालने के बाद वह बाहर निकले। इसके बाद उनके पास से रुपये चोरी हो गए। उन्होंने चोरी होने की शिकायत पुलिस को से की थी। इसी मामले की जांच-पड़ताल के लिए पुलिस टीम शुक्रवार को गोपीमोड़ के समीप खानाबदोशों के ठिकाने पर पहुंची थी। पुलिस वहां मौजूद लोगों से चोरी की घटना के संबंध में पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर वहां मौजूद खानाबदोश लोग आक्रोशित हो गए और देखते ही देखते पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।

हमले के दौरान की स्थिति

प्रभारी थानाध्यक्ष रामकृपाल यादव ने बताया कि चोरी के मामले में पुलिस पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान लोगों ने अचानक टांगी के साथ ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस के साथ मौजूद रहे चोरी की घटना के पीड़ित वृद्ध और उसके पुत्र पर भी हमलावरों ने टांगी से हमला कर दिया। हालांकि पुलिस टीम ने किसी तरह खुद व पीड़ित को बचाया। हमला के दौरान एसआई बैजू पासवान, महिला पुलिस जवान सुलेखा कुमारी और चोरी के पीड़ित वृद्ध परमेश्वर साव चोटिल हो गए। इस हमले में महिला जवान की रायफल को भी नुकसान पहुंचा। वहीं, पथराव में पुलिस वाहन का शीशा भी टूट गया। अचानक हुई इस घटना के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। करीब एक घंटे तक गोपीमोड़ के पास अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

अतिरिक्त बल की तैनाती

पुलिस टीम पर हमले की खबर मिलते ही थाने से काफी संख्या में पुलिस अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने मौके से आठ लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें सात महिला और एक पुरुष शामिल हैं। हालांकि रुपये चोरी करने वाला फरार हो गया है। पुलिस ने वहां से आठ बाइक और दो साइकिल समेत अन्य सामान भी जब्त की है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

जांच की प्रक्रिया

घटना के बाद पुलिस हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और रुपये चोरी करने में शामिल व्यक्ति को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है। घटना के बाद पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम पर हमला, सरकारी रायफल को क्षति पहुंचाने और वाहन का शीशा तोड़े जाने को लेकर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

कोट

पुलिस पर हमला करने के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हमला करने वालों की पहचान की जा रही है। पुलिस पर हमले में शामिल किसी भी दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

-अभिनव कुमार, एसडीपीओ, वजीरगंज कैंप, गया जी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦फतेहपुर में पुलिस पर हमला कब हुआ?−
यह हमला शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे गोपीमोड़ के पास हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsगयाGaya News: चोरी की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर टांगी-पत्थरों से हमला