Gaya News: अमवां गांव से एससी एसटी कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गयाGaya News: बोधगया थाना की पुलिस ने अमवां गांव में छापेमारी कर पिछले आठ महीनों से फरार एससी एसटी कांड के आरोपी अवधेश यादव को गिरफ्तार किया। महिला के साथ मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस को उसकी लोकेशन मिली। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
Gaya News: बोधगया थाना की पुलिस ने सोमवार की रात अमवां गांव में छापेमारी कर एससी एसटी कांड के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पिछले करीब आठ माह से फरार चल रहे नामजद आरोपी के घर पर होने की गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस छापेमारी की। बोधगया थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अमवां गांव निवासी अवधेश यादव उर्फ ननका यादव है। महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में उसके बेटे द्वारा आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


