Gaya News: अतरी से मनरेगा का पेड़ चराने व रंगदारी मांगने वाले आरोपी को भेजा जेल

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

Gaya News: बिराड़पर गांव में पुलिस ने मोही यादव को गिरफ्तार किया, जो मनरेगा के तहत लगाए गए पौधों को जानवरों से चरवाने और कामों में रंगदारी मांगने के आरोप में है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि टेटुआ गांव के सत्यनारायण सिंह की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अतरी से मनरेगा का पेड़ चराने व रंगदारी मांगने वाले आरोपी को भेजा जेल

Gaya News: अतरी थाना क्षेत्र के बिराड़पर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर मोही यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि टेटुआ गांव के सत्यनारायण सिंह की शिकायत पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप है कि मोही यादव अपने साथियों के साथ मनरेगा के तहत लगाए गए सैकड़ों पौधों को जानवरों से चरवा देता था तथा मनरेगा के कार्यों में रंगदारी की मांग करता था। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।