जानलेवा हमला मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, गया
share

बोधगया थाना क्षेत्र के राहुल नगर महादलित टोला में पुलिस ने जानलेवा हमले के फरार आरोपी विशा मांझी को गिरफ्तार किया है। यह मामला पिछले साल अगस्त में हुआ था, जब आरोपी ने घायल को हत्या की नियत से हमला किया था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।

जानलेवा हमला मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

बोधगया थाना क्षेत्र के राहुल नगर महादलित टोला में बुधवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर जानलेवा हमला मामले के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनकोशी टोला राहुल नगर का रहने वाला विशा मांझी है। पिछले साल अगस्त माह में हुए मारपीट की एक घटना में आरोपी हत्या की नियत से पसली मारकर घायल कर दिया था। जिसके बाद घायल द्वारा आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। गुरुवार को गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।