आमस पुलिस ने 2.211 किलो गांजा के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तार

Apr 04, 2026 04:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share

फोटो,, रैप पर। आमस, एक संवाददाता आमस थाने की पुलिस ने शनिवार को आमस बाजार में छापेमारी कर 2.214 किलोग्राम गांजा के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।

आमस पुलिस ने 2.211 किलो गांजा के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तार

आमस थाने की पुलिस ने शनिवार को आमस बाजार में छापेमारी कर 2.214 किलो गांजे के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर शंभू साव (55) है। जानकारी के अनुसार, गांजा के धंधे से इसका बहुत पुराना नाता है। कई बार जेल जाने के बाद भी इसने अब तक इस धंधे को नहीं छोड़ा है। बल्कि जीटी रोड के किनारे संचालित पान-सिगरेट की गुमटी व झोपड़पट्टी होटलों में खुलेआम गांजा सप्लाई करता था। पुलिस को इसकी भनक लग गई थी।थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि सूचना पर आमस के सीओ अरशद मदनी की अगुआई में टीम गठित कर इसके घर और दुकान में छापेमारी की गई, जहां अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखे गए गांजा मिले।

पूछताछ व कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया। बता दें कि विभिन्न बाजारों में जीटी रोड के किनारे संचालित सभी गुमटियों में गांजा की बिक्री की जाती है। किसी को शक नहीं हो इसलिए संचालक सिगरेट में भरकर गांजा बेचा करते हैं, जिससे उन्हें मोटी कमाई होती है। पढ़ने-लिखने वाले छात्र व युवा तेजी से इसकी लत में आ रहे हैं। छापेमारी दल में एसआई अखिलेश कुमार, बजरंगी सिंह, भीम पासवान शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।