पुलिस ने पिस्टल लहराते युवक को किया गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर सरेआम ग़ैर लाइसेंसी हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल होने की जानकारी के बाद बेलागंज थाने की पुलिस ने क्षेत्र के मानिकपुर गांव एक...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गयाSun, 19 Mar 2023 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें
सोशल मीडिया पर सरेआम ग़ैर लाइसेंसी हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल होने की जानकारी के बाद बेलागंज थाने की पुलिस ने क्षेत्र के मानिकपुर गांव एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर अवैध आग्नेयास्त्र का प्रदर्शन से संबंधित जानकारी होने पर पुलिस ने वीडियो में हथियार लहराते युवक की क्षेत्र में पहचान कराई। जिसके आधार पर मानिकपुर के मनोज चौधरी के घर में छापेमारी की गई। इस क्रम अशोक कुमार उर्फ अशोक चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अशोक चौधरी को जेल भेज दिया गया है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।