Gaya News: 190 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

Gaya News: आमस थाने की पुलिस ने 190 लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। एक तस्कर, शिवम कुमार, खेत में भागते समय पकड़ा गया, जबकि दूसरे, प्रिंस कुमार, 100 लीटर शराब के साथ ऑटो में थे। दोनों तस्करों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

Gaya News: 190 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Gaya News: आमस थाने की पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से 190 लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि करमडीह मोड़ के पास पुलिस को देखकर गुरुआ कौड़िया निवासी शिवम कुमार शराब लदी बाइक छोड़कर खेत में भागने लगा। पुलिस जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। बाइक से 90 लीटर शराब बरामद हुई। वहीं, मसूरीबार मोड़ के पास जीटी रोड से ऑटो पर लदी करीब 100 लीटर शराब के साथ गुरुआ सैदबिगहा निवासी प्रिंस कुमार को पकड़ा गया। वह भी पुलिस को देखकर भागने लगा था। दोनों तस्करों को पूछताछ के बाद सोमवार को जेल भेज दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsगयाGaya News: 190 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार