ईंट भट्ठा से रंगदारी मांगने वाला दो अपराधी गिरफ्तार
माधोपुर में एक ईंट भट्ठा से रंगदारी मांगने और मजदूरों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से दो देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एसडीपीओ ने भट्ठा संचालकों से अपील की है कि रंगदारी मांगने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

माधोपुर में संचालित एक ईंट भट्ठा से रंगदारी मांगने और मजदूरों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल ने प्रेस वार्ता में बताया कि एक ईंट भट्ठा पर कुछ अज्ञात अपराधी पहुंचे और वहां कार्यरत मजदूरों के साथ मारपीट कर दस मोबाइल फोन छीन लिये। भट्ठा मालिक को रंगदारी की रकम पहुंचाने की धमकी देकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने एसडीपीओ टिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने इस घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अलीपुर थाना क्षेत्र के मखदुमपुर निवासी चंदन कुमार और रिजवान आलम के रूप में हुई है। चंदन कुमार की निशानदेही पर अलीपुर थाना क्षेत्र थानापुर गांव से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वहीं रिजवान आलम की निशानदेही पर बालापर गांव से एक और देसी कट्टा बरामद किया है।
भट्ठा मालिक तुरंत दे सूचना
पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि पहले भी पैसों के लिए कई ईंट भट्ठा संचालक से पैसा मांगा गया है। एसडीपीओ ने भट्ठा संचालक से अपील की है कि कोई भी रंगदारी मांगे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना नहीं देने की वजह से ऐसे अपराधियों का मनोबल बढ़ता है। पुलिस सूचना मिलते ही कार्रवाई करेगी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


