जानलेवा हमले का फरार आरोपी दो सहोदर भाई गिरफ्तार
बोधगया थाना की पुलिस ने घाटों गांव में छापेमारी कर दो फरार सहोदर भाइयों रंजीत और जितेंद्र मांझी को गिरफ्तार किया। दोनों पर पिछले साल नवंबर में जमीन विवाद के कारण जानलेवा हमला करने का आरोप था।...
बोधगया थाना की पुलिस ने शनिवार की देर रात घाटों गांव में छापेमारी कर दो फरार सहोदर भाइयों को गिरफ्तार किया है। हत्या की नियत से जानलेवा हमला करने के मामले में दोनों को पुलिस ने पकड़ा। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी घाटों गांव का रहने वाला सुरेश मांझी का बेटा रंजीत मांझी व जितेंद्र मांझी है। पिछले साल नवंबर माह में जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट करने का पीड़ित ने आरोप लगाया था। जिसके बाद नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से दोनों भाई लगातार फरार चल रहा था।
गुप्त सूचना पर कारवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को मजिस्ट्रेट के समझ पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




