Hindi NewsBihar NewsGaya NewsPolice Arrest Two Bootleggers with Eight Liters of Illegal Liquor in Bihar
इमामगंज में देसी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
संक्षेप:
पुलिस ने भिड़हा गांव के पास छापेमारी कर दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी झारखंड से अवैध शराब लाकर इमामगंज में बेचते थे। पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Sep 16, 2025 03:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
पुलिस ने मंगलवार को नगर पंचायत क्षेत्र के भिड़हा गांव के पास छापेमारी कर आठ लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर भिड़हा मोड़ के पास छापेमारी की गई, जहां से शराब धंधेबाज राहुल कुमार, ग्राम पिपरा और अभिषेक कुमार, ग्राम नगवां, थाना इमामगंज को एक बाइक सहित पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी लंबे समय से झारखंड से शराब लाकर इमामगंज के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से बेचने का कारोबार कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


