लुटुआ में अफीम तस्करी मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, गया
share

लुटुआ थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अफीम तस्करी के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई इमामगंज एसटीएफ के सहयोग से की गई। आरोपित लंबे समय से फरार थे और पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें धर दबोचा। पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

लुटुआ में अफीम तस्करी मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

लुटुआ थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज अफीम तस्करी मामले में सोमवार को तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई इमामगंज एसटीएफ के सहयोग से विशेष अभियान चलाकर की गई। गिरफ्तारी लुटुआ थाना कांड संख्या 15/26 के तहत की गई है। लुटुआ थानाध्यक्ष संटू कुमार ने बताया कि अफीम तस्करी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद इमामगंज एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों में छवनियां गांव निवासी राजेंद्र सिंह भोक्ता, सोनदाहा गांव निवासी सहेंद्र भुइयां तथा डुमरी गांव निवासी कमल भुइयां शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार तीनों की तलाश काफी समय से की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ की गई तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। एनडीपीएस एक्ट के मामलों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध नशा कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।