50 हजार का इनामी बदमाश मोहन मांझी गिरफ्तार, सहयोगीको भी दबोचा
गया जी, कार्यालय संवाददाता। हत्या और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में फरार चल

हत्या और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोहन मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। उसके साथ सहयोगी सोनु मांझी को भी दबोचा लिया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों को को बोधगया इलाके के दोमुहान से गिरफ्तार किया। बदमाश मोहन मांझी के खिलाफ डेल्हा थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज है। डीएसपी धर्मेंद्र भारती ने मंगलवार को बताया कि मोहन मांझी की तलाश लंबे समय से जारी थी। इसकी गिरफ्तारी के लिए डेल्हा थानाध्यक्ष देव राज इंद्र के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहन मांझी कोलकाता से गया लौट रहा है और दोमुहान के पास है।
सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने जाल बिछाया और उसे दबोच लिया।पुलिस के अनुसार मोहन मांझी पिछले वर्ष 3 अगस्त 2025 को थाना क्षेत्र के एक हत्या कांड में शामिल था। इस मामले में डेल्हा थाना कांड संख्या 170/25 दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। इस मामले में पुलिस पहले चार आरोपियों को जेल भेज चुकी है। मोहन मांझी पर रंगदारी, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके नेटवर्क को खंगाल रही
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


