Gaya News: 28 वर्ष बाद पुराने मामले में इश्तहार वारंटी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, गया
Gaya News: गुरुआ थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो इश्तहार वारंटियों को गिरफ्तार किया। सुरेंद्र भुईयां को 28 वर्ष बाद और उदय कुमार अकेला को 8 वर्ष बाद गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
28 वर्ष बाद पुराने मामले में इश्तहार वारंटी गिरफ्तार
Gaya News: गुरुआ थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो इश्तहार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि कांड संख्या 16/98 में दादू बरमा गांव निवासी सुरेंद्र भुइयां को 28 वर्ष बाद गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज था। वहीं, कांड संख्या 158/17 के इश्तहार वारंटी बैजू बिगहा निवासी उदय कुमार अकेला को आठ वर्ष बाद गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। नसेर के बिलशन कुमार तथा मंझार के लड्डू खान और जक्की खान के घर इश्तहार तामील किया गया।

