ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाबोधगया में पुलिस और पब्लिक में झड़प

बोधगया में पुलिस और पब्लिक में झड़प

बोधगया में पुलिस और पब्लिक में झड़प

बोधगया में पुलिस और पब्लिक में झड़प
हिन्दुस्तान टीम,गयाFri, 22 Dec 2017 05:52 PM
ऐप पर पढ़ें

बोधगया कालचक्र मैदान के पास शुक्रवार को पुलिस और कुछ स्थानीय लोगों में झड़प हो गई। पुलिस की पिटाई से पच्चहट्टी का रहने वाला सुनील कुमार घायल हो गया। इसमें युवक का सर फट गया और हाथ में गहरी चोट लगी। वहीं एक पुलिस जवान को भी चोट लगी है। दोनो घायलों को बोधगया पीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया। हालांकि पुलिस अधिकारियों की पहल के बाद मामला शांत हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कालचक्र मैदान पश्चिम छोर पर कुछ युवक धूप में बैठे थे। उन युवकों को हटाने के लिए पुलिस उनकी ओर दौड़ी। पुलिस को अपनी ओर आते देख युवक वहां से भाग खड़े हुए। इनमें एक युवक की पुलिस जवानों ने जमकर धुनाई कर दी। इससे दूसरे युवक आक्रोशित हो उठे। आसपास के लोगों ने भी पुलिस के इस रवैये पर नाराजगी जताई। लोगों के आक्रोश को देख पुलिस शांत पड़ गई। घायल युवक ने बताया कि धूप के चलते अपने कुछ दोस्तों के साथ वहां बैठा था। अचानक अस्थायी थाना के कुछ जवान आये और पीटना शुरू कर दिया। वहीं इस मामले में अस्थायी थाना के प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि मेला आयोजन समिति की ओर से सूचना दिया गया। इसे देखने के लिए कुछ जवानों को भेजा गया। पुलिस का कहना है कि युवक उस जगह ताश खेल रहे थे। पुलिस को देख वे अचानक ईट-पत्थर फेंकने लगे। इसमें सिपाही रामजी राम को चोट आई। घटना के मौके पर बोधगया थाना के पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया। इसको लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें