ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयापिकनिक स्पॉट से लेकर प्रमुख मंदिरों में तैनात रही पुलिस

पिकनिक स्पॉट से लेकर प्रमुख मंदिरों में तैनात रही पुलिस

नये साल के आगाज पर सोमवार को शहरवासियों ने दिनभर पिकनिक स्पॉट पर भोजन का आनंद लिया। इसके पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विष्णुपद, मंगलागौरी, बंगला स्थान, बागेश्वरी, दुखहरिणी सहित देवी-देवताओं के...

पिकनिक स्पॉट से लेकर प्रमुख मंदिरों में तैनात रही पुलिस
हिन्दुस्तान टीम,गयाMon, 01 Jan 2018 05:49 PM
ऐप पर पढ़ें

नये साल के आगाज पर सोमवार को शहरवासियों ने दिनभर पिकनिक स्पॉट पर भोजन का आनंद लिया। इसके पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विष्णुपद, मंगलागौरी, बंगला स्थान, बागेश्वरी, दुखहरिणी सहित देवी-देवताओं के मंदिर में जाकर पूजा के लिए भीड़ लगी रही। पिकनिक स्पॉट से लेकर प्रमुख मंदिरों में पुलिस की तैनाती रही।

शहर के ब्रह्मयोनि, हदहदवा, कपिलधारा, रामशिला पहाड़ स्थित लाल बाबा आदि पिकनिक स्पॉट नववर्ष को लेकर गुलजार रहा। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने जमकर खाने का आनंद लिया। महिलाओं को मनचलों व उचक्कों से परेशानी न हो, इसके लिए सादे लिबास में पुलिस की विशेष निगरानी रही। शहर में अधिकतर पिकनिक स्पॉट विष्णुपद इलाके में होने के कारण घुघड़ीटांड, माड़नपुर सहित कई इलाकों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। मनचलों व उचक्कों पर नजर रखने के लिए पुलिस दिनभर पेट्रोलिंग करती रही।

नये वर्ष का स्वागत शहरवासियों ने रविवार की आधी रात से ही शुरू कर दी थी। रात 12 बजे के बाद से पूरा शहर पटाखों की आवाज से गूंजता रहा। सुबह पूजा-पाठ से निवृत होकर लोगों का विभिन्न पिकनिक स्पॉटों पर जाने का कारवां शुरू हो गया। पूरे दिन गया व बोधगया स्थित पिकनिक स्पॉटों पर मेला सा नजारा दिखा। लोगों ने नये वर्ष का जमकर आनंद लिया। उधर, गया व बोधगया के होटलों और रेस्तरां द्वारा दिये गए शानदार ऑफरों के कारण यहां भी काफी भीड़ रही। बोधगया में बौद्धों के शीर्ष गुरु दलाई लामा के आगमन को लेकर पुलिस अलर्ट रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें