ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयापोलदार हड़ताल पर रहेंगे आज

पोलदार हड़ताल पर रहेंगे आज

मानपुर। एक संवाददाता ऑल इंडिया वेयर हाउसिंग कारपोरेशन इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले शनिवार...

पोलदार हड़ताल पर रहेंगे आज
हिन्दुस्तान टीम,गयाFri, 22 Jul 2022 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

मानपुर। एक संवाददाता

ऑल इंडिया वेयर हाउसिंग कारपोरेशन इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले शनिवार से एसएफसी के सभी पोलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। इसकी सूचना ऑल इंडिया वेयरहाउसिंग कारपोरेशन इंप्लाइज यूनियन गया के जिला अध्यक्ष धनेश पासवान ने बिहार राज्य खाद्य आपूर्ति के जिला प्रबंधक को दी है। उन्होंने बताया कि अप्रैल2022 से जून तक तीन माह के ईपीएफ और ईएसआईसी के नाम पर ठिकेदार ने 8 से 10 हजार प्रति माह राशि काटी। लेकिन उसका कोई लेखा जोखा नहीं है। यूनियन के जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया है की जितना ईपीएफ की राशि काटनी चाहिए,उससे तीन गुना अधिक राशि ठिकेदार ने काट लिया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें