Hindi NewsBihar NewsGaya NewsPM Modi s Rally in Gaya Expected to Set Record with 3 Lakh Attendees
गया जी में पीएम मोदी की सभा में बनेगा भीड़ का रिकॉर्ड: जयसवाल

गया जी में पीएम मोदी की सभा में बनेगा भीड़ का रिकॉर्ड: जयसवाल

संक्षेप:

गया जी में 22 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी की सभा आयोजित होगी, जिसमें तीन लाख लोगों के आने की संभावना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में इस दौरे को ऐतिहासिक...

Aug 13, 2025 09:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

गया जी में पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में बनेगा भीड़ का रिकार्ड:डॉ जयसवाल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कहा सभा मे तीन लाख लोगों के आने की उम्मीद कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में एनडीए घटक के पांचो प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश मंत्री भी रहे मौजूद फोटो गया जी, हिन्दुस्तान संवाददाता गया जी के बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय के प्रांगण में 22 अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा आयोजित होगी। करीब 3 लाख लोगों के में उपस्थित होने की संभावना को देखते हुए तैयारी की जा रही है। बुधवार को हरिदास सेमनरी स्कूल के प्रांगण स्थित कला संस्कृति केंद्र भवन में एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने यह बातें कहीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह दौरा ऐतिहासिक होगा। करीब 4 घंटे तक मैराथन बैठक में तैयारी व्यवस्था को लेकर विशेष विचार विमर्श किया गया। साथ ही कई सुझाव भी दिए गए। बैठक में एनडीए घटक दल के लोजपा ( रामविलास)के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ,हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, लोजसपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, मंत्री संतोष मांझी, मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार ,भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ऋतुराज सिन्हा, भाजपा के प्रदेश मंत्री धनराज शर्मा, विधायक बीरेंद्र सिंह आदि लोगों ने भी प्रधानमंत्री की रैली ऐतिहासिक सफल बनाने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय मांझी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू सिंह सहित बड़ी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। मविवि परिसर में सभा स्थल का किया निरीक्षण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मगध विश्वविद्यालय बोधगया का निरीक्षण किया। इस मौके पर मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी. शाही मौजूद रहे। कुलपति ने सभी आगंतुक नेताओं के साथ मिलकर आयोजन स्थल की रूपरेखा, सुरक्षा प्रबंध, बैठक व्यवस्था तथा स्वागत समारोह के अन्य पहलुओं पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल का मगध विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. शाही ने उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।