ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाविधानसभा चुनाव में पीएम मोदी के कार्यो की दिखेगी झलक : दुबे

विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी के कार्यो की दिखेगी झलक : दुबे

विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी के कार्यो की दिखेगी झलक : दुबे

विधानसभा चुनाव में  पीएम मोदी के कार्यो की दिखेगी  झलक : दुबे
हिन्दुस्तान टीम,गयाThu, 06 Aug 2020 11:02 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार युवा जनसंवाद के तहत गुरुवार को बोधगया विधानसभा क्षेत्र का डिजिटल जनसंवाद का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्त युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप दुबे ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की झलक साफ दिखेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के संयुक्त नेतृत्व में बिहार विकास का चलाये गए मुहिम को लोग आत्मसात करेंगे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत देश विश्व स्तर पर अपनी बड़ी ताकत के साथ उच्च पहचान बनाई है। इसी के तहत बिहार में भी विकास की नदियां बहा कर लोगो को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने भी अपना विचार रखा। वर्चुअल रैली में फतेहपुर के भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। युवा मोर्चा अध्यक्ष लोकेश कुमार, महामंत्री ब्रजेश कुमार, युवा महामंत्री गुंजन कुमार,अविनाश , कुंदन, विजय,संजय कुमार आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें