ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाराष्ट्रीय विद्यालय वालीबॉल व टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन

राष्ट्रीय विद्यालय वालीबॉल व टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन

गया कॉलेज व खेल भवन में राज्य स्तरीय विद्यालय वालीबॉल एवं टेबल टेनिस (अंडर-19 बालक/बालिका) चयन प्रतियोगिता-2023 का आयोजन बुधवार को किया गया।...

राष्ट्रीय विद्यालय वालीबॉल व टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन
हिन्दुस्तान टीम,गयाWed, 31 May 2023 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

गया कॉलेज व खेल भवन में राज्य स्तरीय विद्यालय वालीबॉल एवं टेबल टेनिस (अंडर-19 बालक/बालिका) चयन प्रतियोगिता-2023 का आयोजन बुधवार को किया गया। प्रतियोगिता में राज्य के जिला से आये खिलाड़ियों ने भाग लिया। वालीबॉल गया कॉलेज व टेबल टेनिस खेल भवन में खेला गया। जिला खेल पदाधिकारी आनंदी कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया है। जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। उनमें अंडर -19 वॉलीबॉल बालक वर्ग में बेगुसराय के गोविन्द कुमार, अभिराज कुमार, सारण के आदित्या राज, सुमित कुमार,नवनीत कुमार, ऋषभ सिंह, गया के ऋषि लाल आजाद, गोपालगंज के बासु कुमार, बेगुसराय के बिट्टू कुमार, सुमन कुमार,गौरव कुमार व पं. चम्पारण के विश्वजीत कुमार कुमार शामिल है। इसके अलावे गोपालगंज के इरफान अंसारी व सारण के सौरभ कुमार पांडे को सुरक्षित रखा गया है।

वॉलीबॉल बालिका वर्ग में संध्या कुमारी, पुतुल कुमारी, सोनी कुमारी, हिदायत खातुन, प्रियंका कुमारी, रश्मि रिया, शिवानी कुमारी, कुमारी अंजली, पूजा कुमारी, सानिया, अंजली व काजल शामिल है। वहीं, सपना कुमारी व प्रतिभा कुमारी को सुरक्षित रखा गया है। टेबल टेनिस बालक वर्ग में रिषु भारती सुजल सत्यम मेहित झा व रौनक मिश्रा को चयनित किया गया है। इसके अलावे चित्रायु चैतन्य व अर्णव कुमार को सुरक्षित रखा गया है। इस मौके पर नगर विधायक डॉ. प्रेम कुमार, गया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार व जिला खेल पदाधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। चयनित खिलाडी राष्ट्रीय विद्यालय वालीबॉल एवं टेबल टेनिस (अन्डर-19 बालक/बालिका) प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जो 11 से 13 जून तक भोपाल में आयोजित होगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें