ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयापितृपक्ष मेला: जंक्शन पर दिखायी जा रही बिहार के सांस्कृतिक धरोहरों की झांकी

पितृपक्ष मेला: जंक्शन पर दिखायी जा रही बिहार के सांस्कृतिक धरोहरों की झांकी

पितृपक्ष मेला: जंक्शन पर दिखायी जा रही बिहार के सांस्कृतिक धरोहरों की झांकी

पितृपक्ष मेला: जंक्शन पर दिखायी जा रही बिहार के सांस्कृतिक धरोहरों की झांकी
हिन्दुस्तान टीम,गयाSun, 23 Sep 2018 06:33 PM
ऐप पर पढ़ें

पितृपक्ष मेला के अवसर पर गया जंक्शन परिसर में बिहार पर्यटन विकास निगम की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें बिहार के महत्वपूर्ण सांस्कृतिक धरोहरों व पर्यटन स्थलों को दिखाया गया है। गया आनेवाले देश-दुनिया के श्रद्धालुओं को बिहार पर्यटन के बारे में जंक्शन पर संक्षेप में जानकारी मिल जायेगी।

तीर्थयात्रियों को सांस्कृतिक धरोहरों व पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी देने के लिए विशेष सूचना केंद्र भी बनाया गया है। गया के रामशिला, प्रेतशिला, मंगलागौरी, विष्णुपद, बोधगया, ढूंगेश्वरी, धर्मारण्य के अलावे गुरपा, कुर्कीहार, ककोलत का झरना, हरिहर क्षेत्र सोनपुर, पटना गोलघर, मां मुण्डेश्वरी आदि महत्वपूर्ण स्थानों के बारे में विशेष जानकारी उपलब्ध करायी गयी है। कैंप में विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी तैनात हैं।

जिला प्रशासन और विभिन्न संस्थानों का लगाया गया शिविर

तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए गया जंक्शन परिसर में जिला प्रशासन और विभिन्न संस्थानों का लगाया गया शिविर लगाया गया है। स्वास्थ विभाग, जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पुलिस प्रशासन,जिला प्रशासन, नगर विकास परिसर, गयापाल पंडा समाज सहित विभिन्न संस्था द्वारा सहायता शिविर लगाया जा रहा है। प्रजापित बह्भा ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा भी झांकी प्रदर्शनी शिविर लगाया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें