पितृपक्ष मेला: डीएम और एसएसपी की खुद संभाल रहे कमान

पितृपक्ष मेला: डीएम और एसएसपी की खुद संभाल रहे कमान

संक्षेप:

पितृपक्ष मेला: डीएम और एसएसपी की खुद संभाल रहे कमानसुविधाओं और सुरक्षा का रखा जा रहा ख्यालसेवा भाव से ड्यूटी निभाने की दी नसीहतफोटो न्यूजगया जी, कार्य

Sep 08, 2025 06:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share

पितृपक्ष मेले के दौरान हर दिन गया जी में तीर्थयात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। प्रतिदिन एक लाख से ज्यादा तीर्थयात्री पिंडदान कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन के लिए सुविधा और सुरक्षा बड़ी चुनौती बनी हुई है। भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए डीएम शशांक शुभांकर और एसएसपी आनंद कुमार लगातार मैदान में डटे हुए हैं। दोनों शीर्ष अधिकारी विष्णुपद मंदिर, देवघाट और मेला क्षेत्र का लगातार भ्रमण कर स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर वे उनकी समस्याओं और सुझावों को सुन रहे हैं तथा संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई का निर्देश दे रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पिंडदानियों के लिए ठहरने से लेकर खाने-पीने, साफ-सफाई, स्वास्थ्य, ट्रैफिक और सुरक्षा की मुकम्मल तैयारी की गई है। सुरक्षा की कमान संभालने के साथ पुलिस कर्मी सहानभूति भी दिखाते नजर आ रहे हैं। पिछले साल की तुलना में पिंडदानियों की संख्या अधिक रहने की उम्मीद है। इस वजह से इस बार सुविधाएं भी बढ़ाई गई हैं। मेला क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मुस्तैद हैं और सभी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। सेवा भाव से ड्यूटी निभाने की दे रहे नसीहत मेला क्षेत्र में तैनात अधिकारियों और कर्मियों को डीएम व एसएसपी सेवा भाव से ड्यूटी निभाने की नसीहत भी दी। डीएम शशांक शुभांकर और एसएसपी आनंद कुमार ने कहा कि पितृपक्ष मेले में देश- विदेश से आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री को सहज, सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विष्णुपद मंदिर परिसर से लेकर फल्गु नदी घाट तक विशेष चौकसी बरती जा रही है। जगह-जगह मेडिकल कैंप, एंबुलेंस, शौचालय और साफ पेयजल की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मोर्चे पर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात हैं। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी हो रही है। श्रद्धालुओं को प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ता है। प्रशासनिक इंतजामों से तीर्थयात्री गदगद नजर आ रहे हैं। कई श्रद्धालुओं ने कहा कि इस बार मेला क्षेत्र में सफाई, स्वास्थ्य सेवा और पुलिस सहयोग की स्थिति काबिले-तारीफ है। डीएम और एसएसपी द्वारा खुद ज़मीन पर उतरकर निगरानी करने से आम लोगों में विश्वास और अधिक बढ़ा है।