बस की टक्कर से पिकअप पलटा, बाल बाल बचा चालक

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

आमस थाना क्षेत्र के बैदा मोड़ पर शनिवार शाम एक बस की टक्कर से पिकअप पलट गई। चालक शुभम कुमार बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। चालक धनबाद जा रहे थे जब बस ने पीछे से टक्कर मारी। स्थानीय लोगों ने गड्ढों को दुर्घटनाओं का कारण बताया।

बस की टक्कर से पिकअप पलटा, बाल बाल बचा चालक

आमस थाना क्षेत्र के बैदा मोड़ के पास शनिवार शाम एक बस की टक्कर से पिकअप वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में चालक शुभम कुमार बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद पिकअप में फंसे चालक को स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़कर बाहर निकाला। चालक ने बताया कि वह गुरुआ से कुट्टी लोड कर धनबाद जा रहा था। इसी दौरान पश्चिम से पूर्व की ओर जा रही एक बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। स्थानीय लोगों ने जीटी रोड चौड़ीकरण कार्य के दौरान खोदे गए गड्ढों को दुर्घटनाओं का कारण बताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।